अवैध कब्जा तोड़ने पर बवाल : कई घरों में नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, शहर में तनाव की स्थिति, भारी पुलिस बल तैनात

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़नेआज सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मोहल्ले पहुंची है. मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य बड़े अधिकारी भी पहुंचे हैं. भारी पुलिस बल भी तैनात हैं. भारी तनाव के बाद भी घरों में बुलडोजर चलाकर घरों को तोड़ा जा रहा है.

बता दें कि नगर निगम ने 100 से अधिक अवैध घरों को तोड़े जाने का नोटिस जारी किया है. इस मामले को लेकर कल देर रात मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर बंगले का घेराव किया था. भारी विरोध के बाद भी आज तड़के निगम की टीम घरों को तोड़ने पहुंची है. अब तक तीन दर्जन से ज्यादा घरों को तोड़ा जा चुका है.

जेलपारा और प्रगति नगर में घरों को तोड़ने को लेकर महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. भारी पुलिस बल के सामने घराें को तोड़ने का विरोध किया जा रहा है. इस कार्रवाई से आक्रोशित मोहल्लेवासी भी घरों को तोड़ने का विरोध कर रहे. रायगढ़ में तनाव की स्थिति है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...