फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी UP से गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया और मिलने के बहाने जगदलपुर पहुंचकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार था और मोबाइल बंद कर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आखिरकार बस्तर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

होटल में ले जाकर बनाया अश्लील वीडियो

पुलिस के अनुसार, जगदलपुर निवासी युवती की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मऊ निवासी रवि कुमार राजभर (22) से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद वह जगदलपुर आया और बातचीत के बहाने युवती को शहर के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी से मिलने से इनकार किया तो उसने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश में दी दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर उत्तर प्रदेश भेजी गई। जांच में पता चला कि आरोपी अपने घर पर स्थायी रूप से नहीं रह रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने मऊ जिले के नसीराबाद क्षेत्र में देर रात दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

मोबाइल से मिले अश्लील फोटो और वीडियो

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। इन्हें जब्त कर डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए उसे ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...