भिलाई नगर स्टेशन में खड़ी ट्रैन में लगी आग: कोयले से लोडेड थी मालगाड़ी… फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कोयले से भरी खड़ी मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कोयला से भरी बोगी में लगी आग को बड़ी सावधानी से काबू में पाया। इस दौरान उनको हाई टेंशन तार से खुद का बचाव करते हुए ये चुनौतीपूर्ण कार्य करना पड़ा। एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया और आग को दूसरी बोगी में बढ़ने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अभी तक आग लगने की वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह जानकारी जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने दी है। मौके पर अग्निशमन कर्मी- भगवती बंजारे, योगेश्वर साहू, नितिन रामटेके, शारदा प्रसाद और जागेन्द्र मार्कण्डे ने मोर्चा संभाला। आग लगने की स्थिति में आप अग्निशमन कार्यालय के नंबर 0788-2320120 पर संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...