भिलाई में हादसों की हद! फिर एक सड़क हादसे में युवक की गई जान… तेज बारिश और सड़क के बीच में खड़ी ट्रक बनी मौत की वजह; दो बच्चों के सिर से उठा गया पिता का साया

भिलाई। दुर्ग जिले में हादसों का दौर जारी है। लगातार दुर्ग-भिलाई में हर दिन रोड एक्सीडेंट हो रहे है, उसमें रोजाना लोगों की जान जा रही है। सोमवार शाम से बेमौसम बारिश की शुरुआत हुई। इस बारिश के दौरान भिलाई तीन क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी 35 वर्षीय मोतीला साहू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोतीलाल भिलाई में अपने ससुराल जा रहा था। तेज बारिश के चलते वो सामने खड़ा ट्रक देख नहीं पाया और उसके पीछे तेज रफ्तार में टकरा गया और भीषण हादसा हो गया। मोतीलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिए। ये घटना पुरानी भिलाई पुलिस थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोतीलाल साहू के दो बच्चें है। जिनके सिर के ऊपर से अब पिता का साया उठ गया है।

पुलिस ने बताया कि, मृतक मोतीलाल साहू का ससुराल नेहरू नगर बाम्बे आवास में है। वो क्रेन ऑपरेटर का कार्य करता था। सोमवार रात को वो रायपुर से बाइक में अपने ससुराल के लिए निकला था। भिलाई तीन पहुंचते ही अचानक मौसम बिगड़ गया और मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के चलते रास्ता साफ दिख नहीं रहा था। हाइवे में एक ट्रक बिगड़ी हुई बीच सड़क पर खड़ी थी। बारिश के चलते मोतीलाल ट्रक को देख नहीं पाया और उसमें जा घुसा। मोतीलाल के सिर में गहरी चोट आई। अधिक खून निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी में रखवाया। सूचना मिलते ही परिजन भी रात में अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर बाइक सवार बारिश की वजह से कही रुक जाता या ट्रक सड़क पर खड़े नहीं रहता तो शायद आज मोतीलाल की जान बच जाती। भिलाई टाइम्स आप सभी पाठकों से अपील करता है कि, जब भी मौसम ख़राब रहे और बारिश की वजह से विजिबिलिटी कम हो तो अपनी जान को जोखिम डाल कर गाड़ी न चलाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...