दुर्ग में जिला प्रशासन और निगम द्वारा राजेंद्र पार्क में लगाया जा रहा फ्री योगा क्लास… कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा- बेहतर शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी, निगम आयुक्त चंद्राकार मे भी किया योगा

दुर्ग। जैसी की आप सभी जानते है की हर एक व्यक्ति के जिंदगी में योग कितना महत्वपूर्ण है। दुर्ग कलेक्टर IAS ऋचा प्रकाश चौधरी का भी कहना है कि, बेहतर शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य और मजबूत आत्मबल के लिए योग जरूरी है। दरहसल दुर्ग में जिला प्रशासन और दुर्ग निगम द्वारा कलेक्टर ऋचा के आदेश पर समर वेकेशन की छुट्टियों में बच्चों एवं आम जनता को योग प्रभारी द्वारा राजेंद्र पार्क में योगा सिखाया जा रहा है। जिसमें बढ़-चढ़कर बच्चें, बुजुर्ग और युवा सहित लोग योगा सीखने आ रहे हैं।

सबह प्रतिदिन 5.30 से 7.30 वजे तक योग क्रिया निःशुल्क सिखाईं और बताईं जा रही है। जिला योग प्रभारी ने शहर वासियों से अपील की है कि अपने बच्चों को ग्रीष्म ऋतु मे योगा सीखने हेतु भेजें, क्योंकि योगा से मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की बीमारी ठीक होती है और शरीर निरोग रहता है। शरीर के निरोग रहने से मन भी निरोग रहता है इसलिए योगा बहुत जरूरी है और सभी लोगों को योगा करना चाहिए।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राजेन्द्र पार्क पहुँचकर योग किया साथ ही शहर की सफाई व अन्य व्यवस्था देखी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क के अंदर और भी बेहतर व्यवस्था बनाये रखने की बात कही।इस अवसर पर सहायक अभियंता व भवन अधिकारी गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहें।योगा शिविर के अवसर पर आयुक्त ने शारीरिक-मानसिक स्वस्थता और मजबूत आत्मबल के लिए योग को जरूरी बताया है।जिसमें प्रशिक्षक और योगाचार्य ने योग के महत्व व लाभ के बारे में जानकारी दी। निशुल्क राजेन्द्र पार्क में विभिन्न मुद्राओं में योगासन कराये गये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्टर -7 से गुजरी विजय बघेल की आशीर्वाद यात्रा:...

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता जी के नेतृत्व में बीएसपी वर्कर्स यूनियन एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

भिलाई नगर विधानसभा में भाजपा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा:...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा में आज जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं भाजपा प्रत्याशी विजय...

ट्रेंडिंग