CG में चाकू मारकर युवक की हत्या: शोभायात्रा में दो गुट भिड़े, देर रात हुई चाकूबाजी… एक की मौत, कई की हालत गंभीर… 4 हिरासत में

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के बीच चाकूबाजी की वारदात हो गयी। घटना में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हत्या के बाद आरोपी भाग निकले। टिकरापारा थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित 4 संदिग्धों का पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि बोरिया खुर्द में कमल होटल के पास मैदान में लाश पड़ी हुई है। पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त आर्यन तोमर के रूप में की। जांच के दौरान पता चला कि शोभायात्रा में कुछ देर पहले दो गुटों में झड़प हुई थी।

जांच में पता चला है कि बोरियाखुर्द से रात में शोभायात्रा निकल रही थी। इस दौरान एक पक्ष से शुभम गिरी, रवि तोड़े, जयेश गिरी, सूरज नंदे, एक नाबालिग और दूसरे पक्ष से आर्यन तोमर, सिद्धांत निषाद , शुभम चंद्राकर व समीर साहू के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

इसमें आर्यन तोमर की मौत हो गई, जबकि अन्य लड़के घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके में गई। जिसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवकों के बीच आपस में मारपीट के बाद चाकू बाजी हुई है। 4 संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...