यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 8 रेलगाड़ियों का रूट भी बदला गया है… असुविधा के लिए रेलवे को खेद है…! वजह जानिए और लिस्ट भी देखिये

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। जिसका कारण रेलवे ने सिकंदराबाद रेल मण्डल में तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य बताया है। रेलवे ने बताया कि, दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जंक्शन-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है।

रद्द होने वाली गाड़ी :-

  1. दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18 एवं 22 मई, 2024 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 29 अप्रैल, 02, 06, 09, 13, 16 एवं 20 मई, 2024 को कोचुवेलि से चलने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ :-

  1. दिनांक 28 अप्रैल, 09, 15 एवं 21 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी ।
  2. दिनांक 28 अप्रैल, 09, 15 एवं 21 मई, 2024 को नई दिल्ली चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी ।
  3. दिनांक 02, 09 एवं 16 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी ।
  1. दिनांक 28 अप्रैल, 05 एवं 19 मई, 2024 को गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी ।
  2. दिनांक 28 अप्रैल, 05 एवं 19 मई, 2024 को पूरी से चलने वाली 20819 पूरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी ।
  3. दिनांक 01, 08 एवं 15 मई, 2024 को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी ।
  4. दिनांक 29 अप्रैल, 03, 06, 10, 17 एवं 20 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी ।
  5. दिनांक 28 अप्रैल, 01, 05, 08, 15 एवं 19 मई, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...