कौन हैं Shinnova? जो खुद को बताती हैं एक्टर और सांसद रवि किशन की बेटी, कोई आम नहीं बल्कि है मशहूर एक्ट्रेस

डेस्क। भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्टर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल, अपर्णा ठाकुर नाम की महिला ने दावा किया है कि एक्ट्रेस शिनोवा उनकी बेटी हैं। जिसके बाद अब ये मामला कोर्ट में पहुंच गया और शिनोवा कोर्ट के माध्यम से डीएनए टेस्ट भी करवाने वाली हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर हर तरफ शिनोवा लगातार ट्रेंड कर रही हैं। वहीं इंटरनेट पर लोग सर्च कर रहे हैं कि आखिर शिनोवा कौन हैं और वह क्या करती हैं। तो चलिए आज हम आपको बता दें कि, शिनोवा 25 साल की हैं और वह एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।

बता दें कि, शिनोवा वेब सीरीज ‘हिकअप्स एण्ड हुकअप्स’ में नजर आ चुकी हैं। जिसमें मशहूर अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स रह चुकीं लारा दत्ता भी थीं। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। जिसमें प्रतीक बब्बर भी शामिल हैं। इसी के साथ वह साउथ की फिल्म भी कर रही हैं। हालांकि शिनोवा फिलहाल इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही हैं। इसके अलावा शिनोवा ने बी.ए आर्ट से ग्रेजुएशन किया है। वह वेब सीरीज के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साथ ही शिनोवा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।खूबसूरती के मामले में वह बड़ी एक्ट्रेसेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं।

खुद को रवि किशन की बेटी बताने वाली शिनोवा का दावा है कि जब वह 15 साल की थीं तब उन्हें पहली बार पता था कि रवि किशन उनके पिता हैं। यहां तक कि रवि किशन शिनोवा से अक्सर मिलने भी आते थे। लेकिन पिछले एक साल से एक्टर शिनोवा से बात नहीं करते हैं। फिलहाल रवि किशन ने इस मामले में कोई खास रिएक्शन नहीं दिया वहीं उनकी पत्नी का कहना है अपर्णा ठाकुर ने इससे पहले भी उन्हें फंसाने की कोशिश की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री के बंगले का D.Ed अभ्यर्थियों ने किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा...

हड़ताल पर गए 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और...

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...