दुर्ग में BJYM नेता ने की खुदकुशी: सुसाइड नोट में लिखी यह वजह, परिवार को शादी में भेजकर लगा ली फांसी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता ने आज आत्महत्या कर ली है। भाजपा नेता शिव कुमार वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि शिवकुमार ने घर में ही फांसी लगाया है। मृतक शिव कुमार वर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल महामंत्री के पद पर था। इस घटना में पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने साफ तौर पर लिखते हुए कहा है कि, वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है।

दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता शिवकुमार ने आत्महत्या करने से पहले पत्नी और बच्चे को शादी समारोह में भेज दिया था। इसके बाद घर में ही सुसाइड कर लिया है। शिवकुमार जोकि अहिवारा स्थित बीएसपी क्वार्टर में रहता था। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने पत्नी और बच्चे को पैतृक गांव सहगांव पथरिया में भेजा था। सूचना मिलते ही परिजन सदमे में आ गए हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या करने से पहले भाजपा नेता शिवकुमार ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपनी मौत की पूरी वजह बताई है। मृतक शिव कुमार के शव के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वे अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ एक नोट से आत्महत्या करने का पता नहीं लगाया जा सकता, इसलिए पुलिस जल्द से जल्द पत्नी-बेटे और उनके परिजनों से पूछताछ करेगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि, आखिर यह मामला सुसाइड का है या किसी ने मारने की साजिश रची है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...