पढ़ाई का दबाव बना तो राजनांदगांव की 13 साल की किशोरी ने खाया जहर; 20 दिन से दुर्ग के निजी अस्पताल में थी भर्ती… न घरवालों और न नहीं अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बताया; मौत के बाद सामने आई लापरवाही

दुर्ग, राजनांदगांव। राजनांदगांव की एक नाबालिग लड़की ने जहर खा कर अपनी जान दे दी। इस मामले में किशोरी क मौत अस्पताल में 20 दिन बाद हुई। गौर करने की बात ये है कि, इस मामले में मृतिका के परिजन और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जहर सेवन करने के वजह से एक तेरह वर्षीय किशोरी की जान चली गई है। जो कि जिला राजनांदगांव कापा की बताई जा रही है। चर्चा है कि, मृतिका के भाई ने पढ़ाई करने जोर डाला तो नाराज हो कर किशोरी ने जहर का सेवन कर लिया। घटना 5 तारीख की है बताई जा रही है। परिवार वालों को पता लगने पर उन्होंने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ दिनों तक उसका इलाज किया गया। इस मामले की जानकारी परिवार वालों के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन ने भी पुलिस को नहीं दी थी। जब किशोरी कि मौत हो गई तब मोहन नगर थाना दुर्ग को इसकी सूचना दी गई। पूरे मामले में परिवार और दुर्ग बाईपास किनारे स्थित निजी आरोग्य हॉस्पिटल अस्पताल प्रबंधन दोनों की लापरवाही सामने आई है। मोहन नगर थाने की टीम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...