CG – मंदिर का पुजारी निकला चोर: प्रसिद्ध सिद्धबाबा मंदिर में हुई चोरी, साथी के साथ मिलकर पुजारी ने दान पेटी कर दिया साफ

मंदिर का पुजारी निकला चोर

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में प्रसिद्ध सिद्धबाबा मंदिर में दान पेटी की चोरी हुई थी। चोर और कोई नहीं मंदिर का पुजारी निकला है। मन्दिर समिति के विकास श्रीवास्तव निवासी वार्ड नंबर 02 रेल्वे कॉलोनी ने मनेन्द्रगढ़ का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, मनेन्द्रगढ़ स्थित सिद्धबाबा मंदिर में चोरी हो गई है। आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मन्दिर समिति की तरफ से मनेन्द्रगढ़ थाने में चोरी की मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में सिद्धबाबा मंदिर के पुजारी ने बताया कि अनिल बाबा 23 अप्रैल को करीब 11 बजे रात खाना खाकर घर से वापस मंदिर आया तो देखा की दान पेटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/2024 धारा 457,380 भा.द.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जाँच के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की मनी मोहल्ले का रहने वाला मो० समीम रात में सिद्धबाबा मंदिर की ओर घुम रहा था। सूचना पर थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा समीम खान उर्फ समी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर सिद्ध बाबा मंदिर का बाबा अनिल कुमार के साथ चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी से मिली जानकारी के बाद अनिल बाबा को को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी मो. समीम खान के कब्जे से 4189 रूपये बरामद किया गया। अनिल कुमार उर्फ अमरनाथ बाबा के कब्जे से 3000 रूपये, एक दान पेटी बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी, सउनि मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक इस्तयाक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राकेश तिवारी, प्रदीप लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...