CG – पूर्व कांग्रेस विधायक के बंगले में चली गोली, पुलिसकर्मी की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

पूर्व कांग्रेस विधायक के बंगले में चली गोली

डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चलने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. रायपुर स्थित सिविल लाइन बंगले में चली गोली में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर घायल हो गए हैं. समाचार एजेंसी के जरिए खबर मिली है कि यह फायरिंग इरादतन नहीं, बल्कि हादसा थी. पुलिसकर्मी जब अपनी सर्विस बंदूक साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई.

बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में जवान अपनी बंदूक साफ कर रहा था. इसी दौरान सफाई करते-करते अचानक से एक्सीडेंटल फायर हो गया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई है. वहीं दूसरा जवान घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली चलने की घटना का पता चलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए वीआईपी सुरक्षा कंपनी के एपीसी राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी.

इस घटना में प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई है. जबकि एपीसी राम कुमार दोहरे का इलाज चल रहा है. मृतक जवान बिजुरी के रहने वाला था. वहीं घायल जवान भिंड का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक घटना एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...