पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस को गुमराह करने फांसी पर लटकाया था शव, आरोपियों को आजीवन कारावास

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की. फिर पुलिस से बचने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया था. इस मामले में कोर्ट ने आरोपी पत्नी दुर्गावती नायक और प्रेमी कमलेश्वर उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही दोनों आरोपियों पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. पूरा मामला पेंड्रा के ग्राम पनकोटा का है.

पूरी घटना 20 अप्रैल 2024 की है. पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा निवासी लालजीत नायक की लाश फांसी पर लटकी मिली थी. इसकी सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मृतक की पत्नी दुर्गावती नायक की भूमिका संदिग्ध होने पर मामले को गंभीरता से लिया गया. पुलिस ने जब मृतक का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु गला दबाकर की गई है, जिससे यह मामला हत्या का सिद्ध हुआ.

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी दुर्गावती नायक के लाटा ग्राम निवासी कमलेश्वर उरांव से अवैध संबंध था. दोनों ने 19 अप्रैल 2024 की रात को मिलकर सोते समय गमछे से गला घोंटकर लालजीत नायक की हत्या की थी. इसके बाद घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए उसी गमछे से मृतक को फांसी पर लटका दिया था.

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया. मामले की सुनवाई द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड एकता अग्रवाल के न्यायालय में हुई. कोर्ट ने दोनों आरोपियों दुर्गावती नायक एवं कमलेश्वर उरांव को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है. अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की प्रभावी पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने की.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...