RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच की शिकायत पर ACB ने की कार्रवाई

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्रभारी एसडीओ दिवाकर ने मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के मूल्यांकन के एवज में एक पूर्व उपसरपंच से 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही पूर्व उपसरपंच ने तय रकम एसडीओ को सौंपी, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के बाद जशपुर जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...