CG ब्रेकिंग: चुनाव के दौरान चली गोली… प्राथमिक स्कूल में ड्यूटी के लिए आये जवान ने खुद को मारी गोली… हो गयी मौत

चुनाव के दौरान चली गोली

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। घटना गरियाबंद के पीपरछेड़ी की है। जवान का नाम जियालाल पंवार है, जो चुनाव ड्यूटी में तैनात था। जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सर में गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल के पोलिंग बूथ में उसकी तैनाती थी। जवान पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कुडेरादादर ग्राम के प्राथमिक स्कूल भवन में रुका हुआ था। स्कूल में मतदान जारी था, इसी बीच जवान ने खुद पर गोली चला दी।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल जियालाल पवार मध्यप्रदेश के राजपुर का निवासी था। जवान पिछले दो चार दिनों से इसी भवन में रूका हुआ था। आज जब मतदान शुरू हुआ। इसी दौरान जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली।

स्कूल भवन में गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अन्य जवान पहुंचे और खून से लथपथ जवान को अस्पताल भेजा गया। यहां पर डाॅक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि जवान 34वीं बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था। गरियाबंद पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जवान डिपरेशन में था। फिलहाल जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच गरियाबंद पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर किन परिस्थियों में जवान ने ऐसा किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...