बर्गर खाने के चक्कर में चली गई जान: गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर SSP के बेटे ने जज के बेटे को मार दी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बर्गर खाने के चक्कर में चली गई जान

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के कराची शहर में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे ने एक सत्र न्यायाधीश के 17 वर्षीय बेटे की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसकी (पुलिस अधिकारी के बेटे की) प्रेमिका के लिए मंगाए गए बर्गर का आधा हिस्सा खा लिया था। पुलिस ने बुधवार को कहा कि यह घटना कराची के पॉश इलाके ‘डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए)’ में आठ फरवरी को हुई थी और मामले की जांच पूरी हो गई है।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी के अनुसार सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीर बहार के बेटे डेनियल मीर बहार ने कराची जिला दक्षिण सत्र न्यायाधीश जावेद केरियो के बेटे अली केरियो को अपने घर आमांत्रित किया था जहां डेनियल मीर बहार की प्रेमिका शाजिया भी आई। पुलिस ने बताया कि डेनियल ने अपने और शाजिया के लिए दो बर्गर मंगाए थे, लेकिन अली ने एक बर्गर का आधा हिस्सा कथित तौर पर खा लिया, जिससे डेनियल क्रोधित हो गया और उसने अपने सुरक्षा गार्ड की राइफल ले ली और अली पर गोलियां चला दी। अली ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा, “डेनियल का अली के साथ इस बात पर झगड़ा हो गया कि उसने शााजिया के लिए मंगाया गया बर्गर बिना पूछे क्यों खाया।” अधिकारी ने कहा, ”हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा लंबित होने तक वह जेल में है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...