CG में भीषण सड़क हादसा: रोड के किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

CG में भीषण सड़क हादसा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी है। घटना परपा थाना क्षेत्र के आरापुर की बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त बताये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों युवक दंतेवाड़ा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान परपा के पास उनकी बाइक रोड के किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गयी। घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीयों लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

ऐसे में उन्होंने जब ट्रक को देखा तो फिर उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रक से टकरा गयी। तीनों के सर पर गंभीर चोटें आयी और मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...