CG – महिला प्राचार्य पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट, नेता के खिलाफ महिला शिक्षक ने दर्ज करायी FIR, पर्चे भी फेंके थे

महिला प्राचार्य पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां महिला प्रिंसिपल के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। महिला ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता हैप्पी सिंह के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में 294 आईपीसी, 354 घ-आईपीसी, 506 बी-आईपीसी, 509 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हैप्पी सिंह भाटिया ने महिला प्रिंसिपल के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक बातें लिखी थी। यही नहीं महिला प्रिंसिपल के खिलाफ नेता ने पर्चा भी फेंका था, जिसके बाद महिला ने पत्थलगांव थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपी जोगी कांग्रेस के नेता के खिलाफ भादवि की धारा 294. 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज कराया है। इधर शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी नेता फरार हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...