महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ किया कई जगहों का बूथ निरिक्षण, कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की

डेस्क। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत धमतरी, कुरुद, राजिम, महासमुंद, बागबाहरा, बसना, सरायपाली विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। अलग अलग कई बूथों में मतदान पर चर्चा के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी साहू विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण बूथों की ओर निकल गए।

इस दौरान उनके साथ विद्यायक धमतरी ओमकार साहू,सरायपाली विधायक चातूरी नंद,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना,अध्यक्ष जिला कांग्रेस महासमुंद रश्मि चंद्राकर,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, विधानसभा संयोजक मोहन लालवानी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर उपाध्यक्ष मंजू साहू पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,रामेश्वर साहू प्रमोद साहू, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,पार्षद देवव्रत साहू, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, संतोष प्रजापति, तुलसी राम साहू, लीली श्रीवास सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...