वर्ल्ड मलेरिया डे: भिलाई निगम ने जोन 1 और 3 में निकाली जागरूकता रैली… निगम कार्यालय में वर्कशॉप में आयुक्त बोले- लोगों को अवेयर करना जरुरी

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा गुरुवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर भिलाई निगम सभागार में कार्यशाला में आयोजित की गई। इस दौरान निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि जनभागीदारी के बिना जलजनित बिमारियों से मुक्ति नही मिल सकता इसके लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। विश्व मलेरिया दिवस पर निगम के स्वास्थ विभाग द्वारा जोन 1 और 3 के जुनवानी रोड स्थित दिन दयाल उपाध्य आवासीय कॉलोनी और श्रमिक बहुल्य क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समुह एवं स्वास्थ अमले ने रैली निकाल कर छत्तीसगढ़ को वर्ष 2030 तक मलेरिया मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया। निगम सभागार में ए.एन.एम , शहरी समन्वय, मितानिन प्रशिक्षक ,स्वास्थ संयोजक ,निगम के मैदानी स्वास्थ अमला को डॉ सी.बी.एस.बंजारे, डी.पी.एम. संदीप ताम्रकार, रीता सोनवानी,के.के.यादव, हितेन्द्र कोसरे, धर्मेंद्र मिश्रा, के.के सिंह,व्ही.के.सेमुअल ने वेक्टर जनित रोग एवं मच्छर नियंत्रण हेतु आवश्यक उपया बताया। कार्यशाला में जोन स्वास्थ अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, जिला स्वास्थ विभाग तथा बी.एस.पी.के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत के बाद...

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की करंट लगने से हुई मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।...

दुर्ग में दर्दनाक हादसे पर कोर्ट का बड़ा फैसला...

दुर्ग। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बेटे को बाइक चलाने देना एक पिता को भी भारी पड़ गया। सड़क हादसे में युवक की मौत के...

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों के नामों का ऐलान...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति एवं...