स्याही लगी उंगली दिखाने पर इलाज में 30 प्रतिशत की होगी बचत: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की अनुकरणीय पहल… स्वास्थ्य जांच, कंसल्टेशन पर 30 प्रतिशत की छूट… OPD बिलिंग में मिलेगी प्राथमिकता

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करते हुए जिले के प्रतिष्ठित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने सराहनीय पहल की है। 07 मई को मतदान करने वाले नागरिकों को उंगली पर स्याही का निशान दिखाने पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय बताया है।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ अखिल ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपने इस ऑफर से अवगत कराया। हॉस्पिटल द्वारा मतदान तिथि 07 मई को वोट देने वाले मतदाताओं और उनके परिवारजनों को सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही ओपीडी फिजिशियन कंसल्टेशन में भी 30 प्रतिशत की छूट हॉस्पिटल द्वारा दी जाएगी। जिससे लोग अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रेरित हांेगे। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए और नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु यह पहल की गई है।

हॉस्पिटल द्वारा मतदान के दिन से 12 मई तक रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं के लिए निःशुल्क एंबुलेंस पिकअप की सुविधा भी रहेगी। इसके साथ ही उन्हें ओपीडी बिलिंग में भी प्राथमिकता मिलेगी जिससे मतदान करने वाले नागरिकों को प्रतीक्षा नही करना पड़ेगा। मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह स्कीम लागू की जा रही है जो 07 मई से 12 मई 2024 तक उपलब्ध रहेगी। प्रबंधन द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का पत्र भी सौंपा गया है। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...