ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ से एक्टर साहिल खान गिरफ्तार: कोर्ट ने दी पुलिस कस्टडी… मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया बस्तर से अरेस्ट, SIT कर रही मामले की जांच

जगदलपुर। बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की SIT ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में अरेस्ट कर लिया है। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जाया गया है। मेडिकल के बाद साहिल को मुंबई की कोर्ट में पेश किया गया। एक्टर को अदालत ने 1 मई तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। जानकारी के लिए बताते चलें कि मऑनलाइन सट्टा महादेव बुक की शुरुआत छत्तीसगढ़ के भिलाई से हुई है। इस मामले में सबसे पहले और सबसे ज्यादा कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस ने की है।

आपको बता दें कि, ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में अब मुंबई पुलिस ने एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन लोगों में अभिनेता साहिल खान का भी नाम शामिल है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कुछ दिनों पहले SIT ने उनसे पूछताछ की थी। साहिल ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए है। साहिल डिवाइन न्यूट्रिशन नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि सप्लीमेंट्स बेचती है।

एक्टर साहिल खान ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभिनेता पर आरोप है कि, लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में उनकी भागीदार हैं। यह महादेव बुक सट्टेबाजी नेटवर्क का हिस्सा है। साहिल खान पर लॉयन बुक एप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का भी आरोप लगा है। लॉयन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 एप लॉन्च किया। चर्चा है कि, साहिल एप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वे सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टियों का आयोजन करते थे।

आपको बता दें कि, इस ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में लोगों से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत दर्ज एफआईआर में अभिनेता साहिल खान और डाबर कंपनी के गौरव बर्मन और मोहित बर्मन और अन्य के नाम शामिल किए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...