छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों का एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ में 10 माओवादियों को किया ढेर, 3 महिला नक्सली भी शामिल… हथियार और विस्फोटक बरामद, गृह मंत्री विजय शर्मा ने क्या कहा?

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले से लगे इलाके नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में मंगलवार सुबह DRG और STF के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 महिला समेत 10 नक्सली मारे गए है। सर्चिंग पार्टी ने इन सभी के शवों को बरामद कर लिया है। आपको बता दें, जिस जगह मुठभेड़ हुई वो महाराष्ट्र से लगा बॉर्डर एरिया है।

देखिए Video :-

घटनास्थल से एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और राशन सामान बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग अभी जा रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने नक्सलियों से अपील भी कि है की उनके लिए वार्तालाभ का दरवाजा खुला है वे सब समाज के मुख्य धारा में लौट आए। साथ ही उन्होंने कहा कि, ये बड़ी कामयाबी है। सभी बधाई के पात्र है।

नक्सल ऑपरेशन में जवान (File Photo)

पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर 29 अप्रैल सोमवार देर रात जवान सर्चिंग पर निकल गए थे। जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए। खबर लिखे जाने तक कोई भी पुलिस का जवान की घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस द्वारा मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां पर माओवादियों के बड़े कैडर्स मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...