दुर्ग रेंज IG पुलिस गर्ग के निर्देश पर VVIP सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन… PHQ और CISF के मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण

दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते दुर्ग रेंज पुलिस द्वारा डीएफएमडी, एचएचएमडी, डीएसएमडी, बीडीएस, बैगेज, लिब्री प्रशिक्षण संबंधी रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भिलाई के एक निजी स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में रेंज के 60 अधिकारी और कर्मचारी इस कार्यशाल में शामिल हुए। वर्कशॉप में पुलिस मुख्यालय (PHQ) और सीआईएफ के मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पुलिस मुख्यालय से गुरु नारायण प्रधान, प्लैटून कमांडर वीरेंद्र सिंह, सीआईएसएफ उतई से उपनिरीक्षक लली प्रकाश और धर्मेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए VIP-VVIP व्यक्तियों के प्रदेश में प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिससे वीआईपी सुरक्षा को और मजबूत करने हेतु मुख्य बिंदुओं को बताया गया। जैसे डीएफएमडी का प्रशिक्षण जिसमें चेकिंग, फ्रिस्किंग को मजबूत किया जा सके। संदिग्ध वस्तुएं एवं विस्फोटक के संबंध में बीडीएस की ट्रेनिंग दी गई। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के बैगेज को किस प्रकार से संभालना एवं रखना है इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

महत्वपूर्ण व्यक्तियों के खाद्य एवं पेय पदार्थ को सर्विस से पूर्व किस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए, किस प्रकार की जांच के पश्चात उनको पेय पदार्थ एवं भोजन परोसा जाएगा इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक पनिकराम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी सहित दुर्ग रेंज के 60 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...