महादेव बुक मामले में 5 आरोपियों को कोर्ट में EOW ने किया पेश: निलंबित ASI चंद्रभूषण, सतीश चंद्राकर समेत 3 की बढ़ी पुलिस रिमांड… तलरेजा और चोखानी के खिलाफ ED ने चार्ज शीट किया पेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में गिरफ्तार गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी के खिलाफ ईडी ने चालान पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि, करीब 1500 से 2000 पन्नो का चालान पेश किया गया है। सूरज और गिरीश पिछले 2 महीने से रायपुर सेंट्रल जेल में है बंद है। पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में ED ने चालान पेश किया है।

महादेव बुक मामले में EOW की हिरासत में चल रहे 5 आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, राहुल वकटे और रितेश यादव नाम शामिल। दोनो पक्षों की बहस सुनने के बाद निलंबित पुलिस एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने 5 दिन यानी 4 मई तक ACB/EOW को इनको रिमांड पर सौंपा है।

इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी राहुल वकटे को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। रितेश यादव को भी कोर्ट में पेश किया गया था। इसके अलावा EOW की टीम ने जेल में बंद पुलिस के निलंबित सिपाही भीम सिंह और कारोबारी अमित अग्रवाल को प्रोडेक्शन वारंट पर पुलिस रिमांड लेने का आवेदन लगाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...