अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का विरोध, थाने में की शिकायत

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो विवादों में आ गया है। वीडियो को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताते हुए अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मंगलवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचा और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान भाजपा विधायक राजेश मूणत सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि अमित जोगी ने संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। भाजपा ने वीडियो बनाने, उसकी पटकथा तैयार करने और उसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विवाद बढ़ने पर अमित जोगी ने हटाया वीडियो, मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने संबंधित वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया। इसके बाद एक अन्य पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।

अमित जोगी ने कहा कि अपनी बात रखने का उनका तरीका सही नहीं था। जिस संदेश को वे देना चाहते थे, उसे दूसरे तरीके से भी रखा जा सकता था। उन्होंने माना कि व्यंग्य की भी एक सीमा होती है और वे उस सीमा को पार नहीं करना चाहते थे। साथ ही उन्होंने पोस्ट से आहत हुए लोगों से खेद जताया।

SIR प्रक्रिया को लेकर उठा था विवाद

दरअसल, अमित जोगी देशभर में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठा रहे थे। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया में चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है। इसी मुद्दे पर उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...