दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर की कार्रवाई… जानिए किस क्षेत्र का मामला?

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 2 मोबाईल, सटटा पर्ची और 7380 रूपए नगद जब्त किया गया है। शहर में ऑनलाईन अवैध जुआ सट्टा में लगाम लगाने हेतु SP जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में सिटी ASP सुखनंदन राठौर और भिलाई CSP सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में ऑनलाईन और ऑफलाईन सट्टा खोलने वालें पर निगाह रखी जा रही है।

इसी कड़ी में 30 अप्रैल मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा दुर्गा मंदिर के पास एवं गोर्वधन चौक नेवई के पास सट्टा खिलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी लक्ष्मण सिंह, उम्र 40 साल, निवासी गोवर्धन चौक नेवई से 18 सट्टा पट्टी, नगदी रकम 3870 रू और दो Vivo मोबाईल जब्त किया गया। इसी तरह दूसरे आरोपी गौतम पाल, उम्र 51 साल, निवासी एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा से 6 सट्टा पट्टी और नगदी रकम 3510 रू पुलिस ने कब्जा में लिया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, ASI सुरेन्द्र तारम, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर का विशेष योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...