पावर हाउस में गुंडागर्दी चरम पर: उर्स देखकर घर जा रहे युवक की बाइक को जलाया…पुलिस ने दर्ज किया केस

भिलाई। उर्स देखने पहुंचे युवक को धमकी देकर जेब से तीन युवकों ने मोबाइल निकाला और बाइक को आग के हवाले कर दिया। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पुलिस ने धारा 341, 34, 435 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि गांधी नगर पंडरी मुक्तिधाम सिविल लाईन रायपुर निवासी कदिर खान टाइल्स लगाने का काम करता है। 6 जून की रात 11 बजे अपने दोस्त प्रेम के साथ बाइक सीजी 04 डीएस 4597 से उर्ष देखने पावर हाऊस भिलाई मजार पहुंचे थे।

रात 1.30 बजे अपने घर रायपुर जाते समय पावर हाउस चौक स्थित निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे पहुंचने पर तीन युवक अचानक सामने आकर रास्ता रोक जबरदस्ती बाइक से उतरने की धमकी देकर बाइक को खींचकर लेकर गए। बाइक को की पेट्रोल पाइप निकालकर आग के हवाले कर दिया।

तीनों युवक आपस में एक दूसरे का नाम लेते हुए बाइक पर आग लगाई है। तीनों युवकों में पावर हाऊस भिलाई में निवास महेंद्र उर्फ डाडो, और दो नाबालिग करते है। घटना में बाइक बूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने वाले उक्त युवक देर रात घटनास्थल के आसपास मंडराते रहते है। रात को आने जाने वालों के साथ कई बार मारपीट भी किया करते है। लेकिन किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...