छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: EOW ने ढेबर, अरविंद, त्रिपाठी और ढिल्लन को स्पेशल कोर्ट में किया पेश… कोर्ट ने 3 को भेजा जेल, ईओडब्ल्यू को फिर से मिली पप्पू ढिल्लन की रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपियों को की 14 दिन तक न्यायिक रिमांड खत्म होने पर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने सभी की न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दुबारा 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ईओडब्ल्यू ने आबकारी घोटाले मामले में तीनों को गिरफ्तार किया था। खबर है कि, अनवर ढेबर ने जमानत याचिका लगाई है। कोर्ट ने इस याचिका पर 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है। इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन की 6 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर ईओडब्ल्यू ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पप्पू ढिल्लन को 6 दिन यानी 8 मई तक रिमांड बढ़ाते हुए ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...