CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव: मायके वालों ने लगाया पति का दूसरे महिला से अफेयर का आरोप, परेशान होकर उठाया ये कदम

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों का आरोप है कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, कविता जायसवाल (24 साल) का मायका पदमपुर मुंगेली जिला में है​​। ​​तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ कविता जायसवाल की 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया कविता की शादी के 6 महीने तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। उसके बाद पति कामेश जायसवाल की करतूत सामने आने लगी। बताया जा रहा है कि पति के अन्य युवती से संबंध होने के कारण घर मे कलह का वातावरण बना हुआ था। 2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार हो रहे थे। इससे पहले समस्या को हल करने के लिए मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजे नहीं निकल सके।

कविता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा का किसी दूसरे युवती के साथ अवैध संबंध था। इसके बाद से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था। बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानता था। किसी दूसरी लड़की को लेकर घूमता है। इस बात पर कविता ने बार-बार आपत्ति जताई लेकिन वो नहीं माना और परेशान थी। इसके चलते उसकी बहन ने यह कदम उठाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...