दुर्ग में 7 को वोटिंग के पहले दुर्ग IG गर्ग ने ली अहम बैठक: SP शुक्ला समेत पुलिस अधिकारी हुए शामिल… चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन और दायित्वों को जिम्मेदारी पूर्ण निभाने हुई चर्चा

दुर्ग -भिलाई। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (IPS) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारीयों की अहम बैठक ली। इस बैठक में चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के संबंध में की गहन चर्चा की गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी अधिकारी को सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने IG गर्ग ने निर्देश दिए है। इसके साथ ही आम नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण का अहसास दिलाने के साथ-साथ आसामजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करने हेतु फिक्स प्वाइंट, नाकेबंदी, फ्लैग मार्च, पैदल पेट्रोलिंग, पेट्रोलिंग, संवेदनशील मतदान केंद्र की सुरक्षा आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने कहा कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया को निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का महत्वपूर्ण कार्य सजगता एवं सक्रियतापूर्वक करें। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन, नगदी, शराब या अन्य नशे की सामग्री एवं अन्य सामग्री आने की संभावना पर सघन जांच नियमित करना होगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्य करने कहा। इसकी जांच रिपोर्ट नियमित रूप से भेजने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के संबंध में चर्चा कर स्वतंत्र एवम निष्पक्ष चुनाव करने एवम आमनागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण का अहसास दिलाने के साथ साथ, आसामजिक तत्वों में कानून का भय करने हेतु फिक्स प्वाइंट, नाकेबंदी, फ्लैग मार्च, पैदल पेट्रोलिंग, पेट्रोलिंग, संवेदनशील मतदान केंद्र की सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई।असामाजिक तत्व, अपराधी, गुंडा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करता है या माहौल खराब करने की कोशिश करें तो उस पर तुरंत कार्यवाही करे। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराना हम सभी की पहली प्राथमिकता है। अगर कोई भी व्यक्ति प्रलोभन देकर या शराब, पैसा आदि का वितरण करते हुए पाया गया। तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

उपरोक्त बैठक में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रिचा मिश्रा, चिराग जैन (परि. भा.पु.से) नगर पुलिस अधीक्षक, अक्षय प्रमोद सावद्रा (परि. भा.पु.से) सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवम थाना प्रभारी चौकी प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...