रिवर्स कार ने ली मिराज सिनेमा के मैनेजर की जान: आंगन में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे, पड़ोसी ने रिवर्स लेते हुए चढ़ा दी कार…

भिलाई। कार रिवर्स करते समय मिराज सिनेमा का मैनेजर चपेट में आने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि शिवा पब्लिक स्कूल के पास मैत्री विहार निवासी रंजीत शर्मा अपने घर के आंगन में बैठकर पेपर बढ़ रहे थे।

इस दौरान सामने वाला पड़ोसी साकीर अहमद अपनी कार सीजी 07 एफजे 7647 रिवर्स करते हुए। रंजीत को अपने चपेट में लिया। इस दौरान उनकी पत्नी बच्चें भी बाल-बाल बच गए।

खबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर चालक को के खिलाफ कार्रवाई किया है। मृतक रंजीत शर्मा सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेमा में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद आसपास के लोग घटना को देखने पहुंचे थे।

पुलिस संदेह जता रही है कि कार अनियंत्रित हो गया होगा तभी रिवर्स के बाद कार नहीं रुक पाया और सीधा रंजीत शर्मा को चपेट में ले लिया। मामले में जांच अधिकारी कांशीनाथ मंडावी ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। रिवर्स के चपेट में घटना कैसे हुआ है। जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। फिलहाल विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...