ड्यूटी पे रहते थे गायब, पर सोशल मीडिया में रहते थे एक्टिव… भिलाई इस्पात संयंत्र का श्रमिक नेता आर डी कोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… सेवा से किए गए बर्खास्त, गेट पास किया गया जब्त

भिलाई। बीएसपी प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रमिक नेता आर. डी. कोरी को संयंत्र की सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। ड्यूटी से गैर हाजिर रहने और अनुशासनहीनता का गंभीर आरोप लगा है। जांच क बाद बीएसपी प्रबंधन ने एक्शन लिया है। 4 मई को आदेश जारी हुआ है। आदेश के बाद कोरी का गेट पास जमा करवाकर उन्हें बीएसपी की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

आपको बता दे कि आरडी कोरी नगर सेवाएं विभाग के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट-पीएचडी में सीनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे। जांच कमेटी की रिपोर्ट और सीसी टीवी कैमरा की फुटेज को आधार बनाकर बीएसपी प्रबंधन ने कार्रवाई की है। फिलहाल, गेट पास को जब्त कर लिया गया है।

बीएसपी मैनेजमेंट के अनुसार कोरी के सेवा से बर्खास्त किए जाने के मामले में कोरी के पास 30 दिन का समय है की मैनेजमेंट के इस आदेश के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपील कर सकते हैं।

इसके पहले भी बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने आरडी कोरी के खिलाफ सेक्टर 4 स्थित बीएसपी अधिकारी के आवास में कब्जा करने पर कार्रवाई की थी। सड़क 15 स्थित आवास को संपदा न्यायालय के आदेश पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की उपस्थिति में कब्जामुक्त कराया था। आवास सील किया गया। संपदा न्यायालय द्वारा 4 लाख 82 हजार का जुर्माना भी आर डी कोरी पर लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...