स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: किसी को नहीं लगी भनक! अब पकड़ा गया आरोपी, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की थी दरिंदगी

स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

क्राइम डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां रतननगर थाना के अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से स्लीपर बस में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे अगवा किया. मुकदमा दर्ज करवाने के लिये पीड़िता अपने पिता के साथ एसपी दफ्तर पहुंची.

एसपी दफ्तर में 14 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गांव ढाढ़रिया बनीरोतान के अनिल मेघवाल ने गांव की धर्मशाला में ले जाकर उसे जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी ले ली. जिसके बाद से ही आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता आ रहा है.

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो उसके मां-बाप को जान से मार देगा. पीड़िता ने बताया कि 28 अप्रैल 2024 को जब वह दुकान में सामान लेने जा रही थी. इस दौरान आरोपी उसे रास्ते में मिला और उसे धमकी दी कि यदि वह उसके साथ सरदारशहर नहीं गई तो वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. धमकी के डर से नाबालिग लड़की आरोपी के साथ सरदारशहर चली गई. यहां से आरोपी उसे स्लीपर बस में जैसलमेर ले गया. बीकानेर और जैसलमेर के बीच आरोपी ने स्लीपर बस में उसके साथ दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पीड़िता ने बताया कि जैसलमेर में पुलिस द्वारा शक होने पर पूछताछ की गई. इसके बाद पीड़िता अपने घर आ गई. जहां उसने अपने पिता को सारी बात बताई. परिजनों ने आरोप लगाया कि रतननगर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं किया, इसलिये उन्हें एसपी दफ्तर जाना पड़ा. हालांकि इस मामले पर एसपी ने बताया की पुलिस द्वारा पहले ही मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस की ओर से जांच की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CISF की नई व्यवस्था में भिलाई को मिली बड़ी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई को राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप, ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर प्रदेश...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला...

CG News: आयुष्मान भारत योजना में भ्रष्टाचार, 16 अस्पताल...

रायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लूटने और भ्रष्टाचार करने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट...