दुर्ग जिले में मेरिट में आए 10वीं-12वीं के बच्चों से राजेन्द्र साहू ने की मुलाकात, छात्र-छात्राओं को दी बधाइयां

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने 10वी मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले यशवंत पारकर को एवम 10 वी से ही दुर्गा रानी,रिया साहू,आर्य कश्यप को तथा 12वी मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली भावना साहू सहित दुर्ग लोकसभा(दुर्ग एवं बेमेतरा जिले)के सभी छात्र-छात्राओ को बधाई दी,साथ ही छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानन्द स्कूल के 12 वी के 8 एवं 10 वी के 21 बच्चो के मेरिट में आने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि यह कांग्रेस शासन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज स्वामी आत्मानन्द स्कूल के जरिये बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना तथा परिवार सहित अपने गाँव और जिले का नाम रोशन कर रहे है।

दुर्ग ग्रामीण में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले यशवंत पारकर के घर सम्मान करने पहुंचे लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के साथ यशवंत साहू,लालजी गुप्ता,ममता साहू सरपंच,भागवत साहू रिवेंद्र यादव,सुरेश देवांगन,छोटेलाल यादव सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...