चेतावनी के बाद भी रिसाली क्षेत्र में कार्य स्लो मोशन में: आयुक्त मोनिका ने निर्माण कार्यों का निरिक्षण, JK कंस्ट्रक्शन को नोटिस

रिसाली। चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य धीमी गति से करने पर आयुक्त मोनिका वर्मा नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जेके कंस्ट्रस्शन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुक्त मोनिका ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण की।

दरअसल जेके कंस्ट्रस्शन को समय सीमा में कल्याणी मंदिर के सामने चल रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने निर्देश निगम ने जारी किया था। निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है, वह मानसून के पहले पूरा नहीं हो सकता। इसे देख आयुक्त ने लापरवाह ठेकेदार को नोटिस जारी करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त वार्ड 30 , स्टेशन मरोदा और नेवई में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण की।

कर्मा माता चौक का काम लगभग पूरा
आयुक्त मोनिका मार्निग विजिट में पहले वार्ड 30 लक्ष्मी नगर पहुंची। यहां 20 लाख की लागत से कर्मा माता चौक का निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्य को 15 जून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वेस्ट मटेरियल से बनाए शेड
इस बीच आयुक्त टंकी मरोदा एस एल आर एम सेंटर पहुंची। कचरा अलग अलग करने स्वास्थ्य विभाग ने शेड निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। आयुक्त ने हर डिमांड के लिए पैसे खर्च करने बल न देकर जुगाड से शेड बनाने कहा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में रखे पुराने पाइप और टीन शेड का उपयोग कर शेड बनाया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...