दुर्ग में 19 साल की लड़की ने किया सुसाइड: जब घर में कोई नहीं था तब युवती ने खुद को लगाई आग… चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आए, तब तक… शादी की थी प्लानिंग, ऐसा क्या हुआ की युवती ने उठाया ये कदम? पुलिस कर रही जाँच

दुर्ग। दुर्ग में एक युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं। बताया जा रहा है कि, नंदनी थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव में 19 साल की एक लड़की ने आत्मघाती कदम उठाया हैं। रविवार सुबह भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में पोस्टमॉर्टम के बाद युवती का शव परिवार वालों को सौंपा गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये मामला नंदनी थाना क्षेत्र का हैं। खुदखुशी करने वाली युवती की पहचान विद्या श्रीवास के रूप में हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका विद्या श्रीवास के दो बहन और एक भाई हैं। पिता खेती किसानी और मजदूरी का कार्य करते हैं। शनिवार को विद्या की मां अपनी छोटी बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई थी। पिता भी काम पर निकल गए थे। भाई घर के बाहर खेलने गया था। शनिवार दोपहर को विद्या घर पर अकेली थी। तभी उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को खुद पर डालकर आग लगा ली।

जलने के बाद उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े भागे आए। जब तक वो उसे बचाते वो पूरी तरह से जल गई थी। जिन लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर विद्या को बाहर निकाला, उन्होंने देखा कि वो जली हुई हालत में घर के अंदर पड़ी है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्या के पिता ने बताया कि, विद्या 12वीं तक पढ़ी है। दो साल से उसकी पढ़ाई बंद है। उसने ही आगे पढ़ने से मना कर दिया था। दोनों बेटियों की एक साथ शादी करने बात चल रही थी। आत्महत्या का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...