दुर्ग – अब तक 3130 डाक मतपत्र प्राप्त हुए, अपर कलेक्टर राजपूत बोले – सेवा मतदाता डाक मतपत्र 04 जून की सुबह 6.30 बजे तक जमा होंगे

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं, दिव्यांग, 85 प्लस मतादाताओं एवं अनिवार्य सेवा में तैनात मतदाताओं का मतदान डाक मतपत्र के माध्यम से संपन्न हुआ है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में मुख्य जिला दुर्ग एवं परिक्षेत्र जिला बेमेतरा शामिल है। डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान दुर्ग एवं बेमेतरा जिला में संपन्न हुआ, जिसमें निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र के माध्यम से जिला दुर्ग में 1995 एवं जिला बेमेतरा में 359 कुल 2354 डाकमत प्राप्त हुआ। विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, वृद्ध (85 प्लस) मतदाता के लिये उनके घर पहुंचकर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया गया, इस श्रेणी में जिला दुर्ग में 305 एवं जिला बेमेतरा में 13 डाकमत प्राप्त हुआ है।

अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डाक मतपत्र दशरथ राजपूत से प्राप्त जानकारी अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनिवार्य सेवा के मतदाताओं को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करते हुए उन मतदाताओं को पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) से मतदान कराया गया। पीवीसी से जिला दुर्ग में 05 व जिला बेमेतरा में 10 डाक मतपत्र प्राप्त हुआ। सैन्य एवं केन्द्रीय सशस्त्र सेवाओं में तैनात सेवा मतदाताओं से ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मुख्य जिला दुर्ग को अब तक 443 डाक मतपत्र प्राप्त हुआ है। अब केवल सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मतगणना तिथि 04 जून 2024 को सुबह 6.30 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे। अब तक संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग अंतर्गत सभी श्रेणी से कुल 3130 डाक मतपत्र प्राप्त हुये हैं। प्राप्त डाक मतपत्रों को जिला कोषालय दुर्ग स्थित डाकमत के स्ट्रांग रूम में अभ्यर्थी/उनके प्रतिनिधि के उपस्थिति में सील बंद पेटियों में जमा किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...