गर्लफ्रेंड को बना दिया कालगर्ल: अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी करने लगा ब्लैकमेल, फिर होटल में कालगर्ल बनाकर करने लगा सप्लाई, बाद में पता चला आशिक है शादीशुदा तो प्रेमिका ने किया ये…

नई दिल्ली। सिरफिरे आशिक तो कई देखें हैं, लेकिन एक प्रेमी सिरफिरा ऐसा निकला जिसने अपनी प्रेमिका को ही कॉलगर्ल बना डाला। यह शख्स शादीशुदा है और इसने प्रेमजाल में फंसाकर युवती से पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानिए पूरा मामला क्या है।

पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया
बोधगया में एक शख्स ने पहले एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं उसने लड़की को वीडियो की धमकी देकर कॉलगर्ल भी बना दिया।

अश्लील वीडियो के दम पर कॉलगर्ल बनाया
आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो के दम पर उसे कॉलगर्ल बनाया। वह यहां तक भी नहीं रुका, उस लड़की को पटना व मुंबई सहित देश की अन्य जगहों पर भी कॉलगर्ल बनाकर भेजने लगा। पीड़ित युवती ने कहा कि जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है तो वह उससे दूरी बनाने लगी। लेकिन आरोपी अश्लील वीडियो के दम पर कई साल तक परेशान करता रहा।

शादी के बाद भी युवती को कर रहा था परेशान
यहां तक कि शादी भी नहीं होने दे रहा था। जब लड़की की शादी हो गई तो उसके बाद भी उसे परेशान किया जाता रहा। ऐसे में रविवार को इन चीजों से परेशान होकर लड़की ने होटल में ही बवाल मचाना शुरू कर दिया।

प्रेमिका ने मचाया बवाल, तो हो गई शख्स की पिटाई
उसने बोधगया के होटल में बवाल मचाकर प्रेमी को पकड़वा दिया। इस दौरान लोगों ने उस शख्स की जमकर पिटाई की, फिर पुलिस के सुपूर्द कर दिया था। बताया जाता है कि आरोपी प्रेमी बोधगया के ही चेरकी का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

दुर्ग जिले में अब तक 7 करोड़ 59 लाख...

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव अंतर्गत दुर्ग जिले में चुनाव से संबंधित अवैध व्यय को रोकने के लिए पुलिस विभाग, आयकर...

अपनी नाव डूबा कर…’: भोजपुरी अभिनेत्री ने आत्महत्या से...

नेशनल डेस्क: अभिनेत्री अन्नपूर्णा, जिन्हें अमृता पांडे के नाम से जाना जाता है उन्होंने 27 अप्रैल को बिहार के भागलपुर में अपने अपार्टमेंट में...

ट्रेंडिंग