कार्तिक आर्यन पर टूटा दुखों का पहाड़: घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मामा-मामी की हुई मौत, अंतिम संस्कार में दिखे एक्टर

डेस्क। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसा हुआ था। इस दर्दनाक हासदे के बारे में अभी तक कोई भूल भी नहीं था कि अब इससे जुड़ी एक और दुखद और बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत हो गई। दुर्घटना के करीब 56 घंटे बाद दोनों का शव बाहर निकाला गया। इस हैरान कर देने वाली खबर ने एक्टर को तोड़ कर रख दिया है। वहीं एक्टर कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और करीबन 74 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत
बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 3 दिन बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो अभिनेता कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे। जो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी वाइफ अनीता चंसोरिया के थे। कार्तिक आर्यन के मामा-मामी जबलपुर के सिविल लाइन स्थित मरियम चौक में रहते थे। एक्टर के मृतक मामा-मामी के साथ ये हादसा इंदौर के रास्ते जबलपुर वापस लौटने के दौरान हुआ था।

मृतक मामा-मामी के अंतिम संस्कार में दिखे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन के मामा-मामी 13 मई को मुंबई से इंदौर के रास्ते जबलपुर वापस लौटने वाले थे। तभी शाम करीब 4:30 बजे वो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पंत नगर में एक पेट्रोल पंप में कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके और तभी वहा उनकी कार HR 26 EL 9373 होर्डिंग की चपेट में आ गई। इस हादसे में दबने से उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे।

कार्तिक आर्यन पर टूटा दुखों का पहाड़
आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है। वहीं कार्तिक आर्यन को अपने मामा-मामी के अंतिम संस्कार में वाइट कुर्ता शर्ट और डेनिम ब्लू जींस में सिर पर सफेद रुमाल बंधे दिखाई दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...