छत्तीसगढ़ में खौफनाक मास मर्डर का मामला: पड़ोसी युवक ने ही पुरे परिवार को उतारा मौत के घात… मरने वालों में 1 बच्चा समेत 5 लोग शामिल, फिर खुद भी लगाई फांसी… लव अफेयर का मामला; पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

सारंगढ़-भिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मास मर्डर का मामला सामने आया हैं। दरहसल सारंगढ़-भिलाईगढ़ जिले में एक सरफिरे आशिक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को हथौड़ा और कुल्हाड़ी से वार कर जान से मार डाला। इसके बाद आरोपी ने खुद फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पूरा मामला सलीहा थाना क्षेत्र के थरगांव का है। हत्यारा और कोई नहीं पड़ोसी ही था। मृतकों में हेमलाल, पत्नी जगमती, बेटी ममता, गर्भवती बेटी मीरा और उसका एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि, पड़ोसी मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर मीरा से एक तरफा प्यार करता था।

मिली जानकारी के अनुसार सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चांदन) में यह वारदात हुई है। यहां एक ही परिवार (साहू परिवार) के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के SP पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। घटनास्थल पर SP और फोरेंसिक टीम समेत जिले से पुलिस पहुंची हुई है। जानकारी के मुताबिक, पप्पू टेलर पड़ोसी था और वो मीरा से एकतरफा प्यार करता था। पहले भी इस मामले को लेकर विवाद हुआ था और पप्पू टेलर को जेल भेजा गया था। आशंका जताई जा रही है कि, जेल से छूटने के बाद विवाद और बढ़ा, तो उसने सभी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मीरा की शादी हो चुकी है और वह भाई की शादी के लिए अपने मायके आई हुई थी। उसका भाई नाईट ड्यूटी गया हुआ था। इसी दौरान यह वारदात हुई।

शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा लग रहा है। गांव में चर्चा के अनुसार मीरा से युवक एक तरफ प्यार करता था, लेकिन लड़की की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। इसी बात से युवक नाराज था और मौका पाकर साहू परिवार के 5 सदस्यों को मार डाला। पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी जा रही है। पड़ोसी युवक ने साहू परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियार टांगिया व हथौड़े से ब्राह्मी पूर्वक पूरे परिवार की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...