BSP हॉस्पिटल के ठेका श्रमिक ने की खुदकुशी: फांसी के फंदे पर झूल कर दी अपनी जान… सुसाइड नोट भी मिला, पढ़िए ये खबर

भिलाई। भिलाई में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान ढौर गांव निवासी 24 वर्षीय भावेश निर्मलकर के रूप में हुई हैं। मृतक भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेण्टर सेक्टर-9 भिलाई में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था। आज उसने अपने घर में सुसाइड कर लिया। उसके शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरचुरी में रखवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भवेश निर्मलकर ने रविवार दोपहर अपने ढौर गांव स्थित घर में फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, लेकिन उसमें अपनी जान देने की वजह का जिक्र नहीं किया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी नौकरी से मिलने वाली पीएफ और अन्य रकम को उसके घरवालों को दे दिया जाए।

जामुल पुलिस ने शव का पंचमाना कर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय हॉस्पिटल सुपेला भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारण जानने के लिए परिजनों और उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...