सनकी पति की हैवानियत: अफेयर के शक में पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से छेद कर ठोकीं कीलें, फिर लगा दिया ताला…पति ने पत्नी को दिया ऐसा टॉर्चर

सनकी पति की हैवानियत

डेस्क। महाराष्ट्र में एक सनकी पति की सनक इस कदर बढ़ गई कि उसकी करतूत सुनकर हर कोई हैरान रह गया. पिंपरी-चिंचवड़ में पति ने पत्नी पर शक के कारण उसके प्राइवेट पार्ट्स में ताला लगा दिया. नेपाल के रहने वाले युवक पर आरोप है कि उसने अपनी 28 साल की पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर छेद किया और फिर उसमें दो कीलें ठोंककर ताला लगा दिया. ताला लगाने के लिए उसने पीतल का ताला खरीदा और उसे पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में लगा दिया.

कथित तौर पर पति को अपनी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर होने के कारण उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स को पहले ब्लेट से काटा फिर उसमें ताला लगा दिया. युवक नेपाल का रहने वाला है. किसी दूसरे शख्स से अफेयर का शक होने के कारण युवक ने पहले अपनी पत्नी को खूब पीटा फिर अपनी सनकीपने में हैरान करने वाली करतूत की. पत्नी दर्द से कराहती रही लेकिन पति पर इसका जरा भी फर्क नहीं पड़ा.

कराहती रही खून से लतपथ पत्नी
सनकी पति से हर बात पर पत्नी का विवाद हुआ करता था. पति को उस पर शक था कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ अफेयर है. इस कारण वह आए दिन पत्नी को पीटता रहता था. 11 मई को तो उसने इंसानियत की सारी सीमा लांघ दी. पति की सनक इस कदर बढ़ गई की उसने क्रूरता पार कर दिया. पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में दो लोहे की कील ठोंक दी, फिर वहां पीतल का ताला लगा दिया.

इस बीच पत्नी खून से लतपथ हो गई और कराहती रही, लेकिन पति को उसकी करतूत का कोई भी असर नहीं पड़ा. सनकी पति की हैवानियत से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. खून से लतपथ महिला को उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, जयप्रकाश गांधी...

रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां...

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...