ग्रीन वैली में पानी बवाल मामले में भिलाई निगम की एंट्री, कहा- “कालोनी प्रबंधन द्वारा किया जाता है वाटर सप्लाई… मांग पर शुल्क लेकर टेंकर से किया जाता है पानी सप्लाई”, इधर टुल्लू पंप से पानी खींच कई लोग कर रहे पानी की बर्बादी…!

भिलाई। भिलाई के ग्रीन वेली के कुछ घरों में पानी की समस्या की वजह से वहां के रहवासियों ने कॉलोनी के गेट के सामने धरना दे दिया। उन्होंने निगम पर भी सवाल उठाया जिसपर निगम ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, ग्रीन वैली जुनवानी कालोनाइजर द्वारा विकसित कालोनी है जहाँ जल आपूर्ति कालोनी प्रबंधन द्वारा किया जाता है। कालोनाइजर द्वारा ग्रीनवेली में निगम से पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन नही लिया गया है। भिलाई निगम जोन आयुक्त जोन 1 नेहरूनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहान ग्रीनवेली कालोनी जुनवानी में कालोनाइजर चौहान हाऊसिंग प्रा.लिमिटेड द्वारा मकान का निर्माण कर रहवासियों को विक्रय किया गया है।

वर्तमान में उक्त कालोनी नगर पालिक निगम भिलाई को हस्तांतरित नही हुआ है। कालोनी में रहने वाले नागरिकों को मूलभूत सुविधा पानी,बिजली, साफ-सफाई, सडक,सिवरेज की सुविधा उपलब्ध कराना कालोनाइजर की पूर्ण जिम्मेदारी है। कालोनाइजर द्वारा वर्तमान में चौहान ग्रीनवेली में पेय जल आपूर्ति हेतु नल संयोजन नगर निगम से नही लिया गया है। कालोनाइजर द्वारा कालोनी के मकानों में सम्पवेल के पानी को पावर पम्प से सप्लाई किया जाता है।

कालोनाइजर के माँग पर निगम द्वारा शुल्क लेकर टेंकर से कालोनी में जल प्रदाय किया जाता है। चौहान ग्रीनवेली कालोनी में पेयजल संकट की जानकारी निगम के अधिकारियों के संज्ञान में आने पर मौका निरीक्षण किया गया और मौके पर देखा कि कालोनी में जलापूर्ति की व्यवस्था बाधित पाई गई नागरिकों की मूलभूत सुविधा को ध्यान में रख कर निगम प्रशासन द्वारा तत्काल कालोनी में टेंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गई। ये भी देखा गया कि, कई लोग टुल्लू पंप का इस्तेमाल कर पानी का व्यर्थ इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस वजह से कई इलाकों में पानी नहीं पहुँच पा रहा हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...