CG – बेवफा आशिक की बेवफाई: इधर दूल्हे की निकलने वाली थी बारात, उधर स्वागत के लिए पहुंच गई पुलिस… शादी के मंडप की जगह सीधे पहुंच गया हवालात… प्रेमिका ने की शिकायत, बोली – शादी का वादा कर बनाए संबंध

बेवफा आशिक की बेवफाई

डेस्क। कोरबा की सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने एक दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है, जो विवाह रचाने के लिए बारात लेकर निकलने की तैयारी में था। आरोपी दूल्हे पर दूसरी युवती से शारीरिक शोषण करने का आरोप है। विवाह की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया से बातचीत में युवती ने कई खुलासे किए हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़ा नन्द लाल निषाद, जो पेशे से मैकेनिक है। पुलिस ने कोरबा की एक पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर नन्द लाल को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी बारात निकलने में कुछ समय बाकी था। पुलिस को इस युवती ने बताया था कि बीते दो साल से वह युवक के संपर्क में थी। युवक ने उसे विवाह करने का झांसा दिया था।

विवाह के नाम पर युवक ने कई मौके पर अनैतिक रिश्ते बनाए और दवाब डालने पर दवाई भी खिलाई। युवती चाहती है कि अब उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। पीड़िता ने बताया कि युवक मुल्तान शक्ति जिले का रहने वाला है और कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। मोबाइल के जरिए उसका उससे संपर्क हुआ और व्हाट्सएप पर बातचीत करते-करते दोस्ती हुई।

दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक काम भी किया और वह दो बार गर्भवती भी हो चुकी थी। जिसे दवा खिलाकर युवक ने शादी का झांसा देकर गर्भपात कराया। पीड़िता ने बताया कि उसके दोस्तों के माध्यम से पता चला कि युवक चोरी चुपके किसी और से शादी कर रहा है। तब उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...