नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड से इलाज के संदर्भ में दी जानकारी… 56 हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा; इनको नोटिस जारी

दुर्ग। नर्सिंग होम एक्ट के दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज और उनके परिजन के लिए दुर्ग स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस किया है। उन्होंने कहा कि, जिले में दुर्ग जिला चिकित्सालय समेत 56 विभिन्न हॉस्पिटलों में डायलिसिस की सुविधा है, जहां पर आयुष्मान कार्ड के द्वारा डायलिसिस किया जाता है। दुर्ग जिले में नर्सिंग होम एक्ट उल्लंघन को लेकर दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में दुर्ग-भिलाई में संचालित चार अस्पतालों को उनके द्वारा विभिन्न अस्पताल का दौरा करने के बाद नोटिस जारी किया गया है। जिसमें रेनबो चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल भिलाई, गायत्री हॉस्पिटल दुर्ग, भिलाई नर्सिंग होम और स्पर्श हॉस्पिटल का नाम शामिल है। उनके द्वारा विभिन्न समस्याओं को बताते हुए दो से तीन दिवस के भीतर अपना पक्ष रखने की बात कही गई है। इस संबंध में डॉक्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा विगत दिन शहर में संचालित विभिन्न अस्पतालों का मौका मुवायना किया गया।

जहां भिलाई गायत्री हॉस्पिटल में गंदगी के साथ भारी व्यवस्था का आलम देखा गया वहीं रेनबो चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से संचालित लोगों की जानकारी के लिए डिस्प्ले बोर्ड नहीं पाया गया सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर नोटिस जारी की गई है। उन्होंने कहा कि, उनके द्वारा स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दुर्ग जिला नोडल अधिकारी के पास लगातार हेल्थ समस्याएं को लेकर शिकायत पहुंच रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...