CG – शर्मनाक मामला: नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप… बारात में डांस करने के बाद ले गया था घुमाने… जंगल ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है की आरोपी और पीड़िता दोनों नाबालिग है। बारात में डांस करने के बाद चाचा भतीजी को बाइक में घुमाने के लिए निकला था। जिसके बाद जंगल में झाड़ियों के बीच लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक बारात गीदम आई थी। इस बारात में चाचा-भतीजी दोनों थे। रात में करीब 10:30 बजे 16 साल की भतीजी खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी समय उसका 17 साल का नाबालिग चाचा बाइक लेकर वहां पहुंचा। उसने अपनी भतीजी से कहा कि, घुमाकर लाता हूं।

भतीजी अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर चली गई थी। कुछ दूर तक जाने के बाद उसने बाइक रोकी। फिर उसके बाद अपनी भतीजी को खींचते हुए झाड़ियां के बीच में लेकर गया, जहां उसने उसका रेप कर दिया। वारदात के बाद फिर खुद उसे लाकर छोड़ा था।

इसके बाद से वह फरार हो गया था। नाबालिग ने इस वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन पुलिस थाना पहुंचे और उन्होंने FIR दर्ज कराई। थाने में FIR होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पर जुट गई। जिसके बाद आज आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसे किशोर न्यायालय भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...