कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के गाइडेंस में 26 मई को UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन, टॉप 3 प्रतिभागियों को मिलेगा ईनाम

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन रायपुर द्वारा 26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन करने जा रही है।यह मॉक टेस्ट ऑफ लाइन (पेपर पेन मोड में OMR sheet पर) होगा,जिसके लिए इच्छुक युवाओं को 24 मई तक google form मे रजिस्ट्रेशन कराना होगा। https://forms.gle/7esYoV2wsQKGnvx78

युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा हैl मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनो भाषा में होगा। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिया जाएगा साथ ही प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। मॉक टेस्ट में छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के युवा शामिल हो सकते हैं । युवाओं की संख्या के आधार पर टेस्ट के लिए स्थान और समय का निर्धारण किया जाएगा जिसकी सूचना प्रतिभागियों को उनके मोबाइल नंबर पर तथा नालंदा लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी और तक्षशिला लाइब्रेरी सूचना पटल पर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...