CG – 3 लोगों की मौत: शादी समारोह में शामिल होने गए थे तीन युवक, सुबह गड्ढे में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

CG – 3 लोगों की मौत

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात लैलुंगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्राहन गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खुले पैकरा (18), विजय सांवरा (18) और लक्ष्मण चौहान (22) के रूप में की गयी है। तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गेरुपानी गांव जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल चला रहे पैकरा ने नियंत्रण खो दिया और एक पेड़ से जा टकराया। उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों जिले के सुबरा गांव के रहने वाले थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लैलुंगा के एक अस्पताल में भेज दिया गया है और इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रास्ते में कर्नाहल पुल के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक तेज रफ्तार थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक सहित तीनों सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए। जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले तीनों युवकों की उम्र 20 साल के करीब ही थी।

अगले दिन मिली हादसे की जानकारीहादसे की जानकारी अगले दिन स्थानीय लोगों को माध्यम से मिली। तीनों के शव गड्ढे में गिरे थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी तीनों के परिजनों को दी गई। बच्चों की खबर सुनते ही मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...