CG में 15 लोगों की मौत: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा… मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटी… मौके पर ही चली गई 15 की जान, कई घायल

डेस्क। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। सोमवार दोपहर एक मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलट गयी है। हादसे में 15 लोगों की मौके पर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सभी तेंदूपत्‍ता तोड़कर जंगल से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

घटना के बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में कवर्धा के एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा है कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस पार्टी को मौके पर रवाना कर दिया गया है। SP ने बताया है कि अभी मृतकों की कुल संख्या के बारे में निश्चित जानकारी नहीं आ पाई है, लेकिन 10 से ज्यादा लोगों के मौत की प्रारंभिक जानकारी स्थानीय स्तर पर आ रही है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...